
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हादीपोरा गांव में बुधवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के बीच आतंकवादी फंस गए थे और उनके लिए निकलना मुश्किल हो गया. बारामूला के रफियाबाद के हादीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई.
ऑपरेशन के कारण, क्षेत्र में यातायात की आवाजाही रोक गई है और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved