
इंदौर। कोरोना के प्रतिबंधों के बीच जिला प्रशासन ने आज रात एक आदेश जारी कर बड़ी राहत दी है। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने आदेश में लिखा है कि मोहल्ले और कॉलोनी की अंदरूनी गलियों में 20 लोगों की उपस्थिति में होलिका दहन हो सकता है।वे केवल होली ही जला सकेंगे। इसकी जवाबदारी क्षेत्र के एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों की होगी। वहीं कल रात मुस्लिम समाज के त्यौहार शबे बरात को लेकर भी कलेक्टर ने इसी आदेश में कहा है कि जिस क्षेत्र में लोग रहते हैं वे उसी क्षेत्र के कब्रस्तान में जाकर इबादत कर सकते हैं, लेकिन उन्हें दूसरे क्षेत्रों के कब्रस्तान में जाने की अनुमति नहीं होगी। इनके लिए भी एक समय में 20 लोगों की संख्या निर्धारित की गई है।


©2026 Agnibaan , All Rights Reserved