img-fluid

विवादास्पद हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर 20 FIR, संभल पुलिस ने कसा शिकंजा…

October 07, 2025

संभल. देशभर में अपने स्टाइलिश हेयरकट्स (Stylish haircuts) और सैलून चेन (Salon chains) के लिए मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब (Javed Habib) इन दिनों किसी फैशन शो नहीं, बल्कि ठगी के बड़े मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. संभल पुलिस (Sambhal police) ने जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अब तक 20 एफआईआर दर्ज कर ली हैं. आरोप है कि इन लोगों ने 100 से ज्यादा निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की. पुलिस की टीमें अब दिल्ली और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में हैं, जबकि परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है.

ठगी की स्टाइलिश स्कीम
पुलिस जांच के मुताबिक, यह पूरा मामला दो साल पुराना है. साल 2023 में संभल के सरायतरीन इलाके में स्थित रॉयल पैलेस वेंकट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह आयोजन FLC (Follicile Global Company) के नाम से किया गया था. मंच पर खुद जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब मौजूद थे. कार्यक्रम में पहुंचे करीब 150 लोगों को जावेद हबीब ने भरोसा दिलाया कि अगर वे उनकी FLC कंपनी में निवेश करेंगे, तो उन्हें 50 से 75 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा. मुनाफे की चमकती तस्वीरें, विदेशी निवेश और सफलता की गारंटी जैसे वादे सुनकर कई लोग उनके झांसे में आ गए. 100 से ज्यादा लोगों ने 5 से 7 लाख रुपये तक की रकम FLC कंपनी में जमा कर दी. निवेश बाइनेंस कॉइन और बिटकॉइन के नाम पर कराया गया, लेकिन कुछ ही महीनों में कंपनी का पता तक नहीं चला.


  • निवेशकों के लाखों डूबे, कंपनी का शटर डाउन
    एक साल बीत गया, लेकिन निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं मिला. लोग बार-बार कंपनी दफ्तर और हबीब सैलून के चक्कर लगाने लगे. आरोप है कि जब निवेशकों ने रकम वापस मांगी, तो कंपनी के स्थानीय प्रभारी सैफुल्लाह ने उन्हें टालना शुरू कर दिया. थोड़े ही दिनों में कंपनी का शटर डाउन कर दिया गया, और जावेद हबीब अपने परिवार के साथ फरार हो गए. उनके नाम पर संभल में जो दफ्तर था, वहां अब ताला लटका है.

    पहली FIR से खुली परतें, अब 19 नए मुकदमे दर्ज
    शुरुआत में कुछ पीड़ितों ने रायसत्ती थाने में मामला दर्ज कराया. हिलाल, रेहान, अमान, माजिद हुसैन और मोहम्मद नईम नाम के निवेशकों ने एफआईआर में कहा कि जावेद हबीब ने ग्लोबल हेयर इंडस्ट्री का चेहरा बदलने का सपना दिखाकर उन्हें लाखों का चूना लगाया. पहली शिकायत के बाद एसपी के.के. बिश्नोई खुद रायसत्ती थाने पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उनकी रकम लौटवाने की कोशिश की जाएगी. इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और सामने आया कि ठगी के कम से कम 100 से ज्यादा पीड़ित हैं. तहरीरें बढ़ीं, और 19 नए मुकदमे दर्ज कर लिए गए. अब तक जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब, पत्नी और कंपनी हेड सैफुल्लाह पर कुल 20 केस दर्ज हो चुके हैं.

    धोखाधड़ी से लेकर धमकी तक
    संभल पुलिस ने हबीब परिवार पर धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ निवेशकों ने बयान में बताया कि जब उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की, तो उन्हें धमकाया गया. पुलिस के अनुसार,यह एक सुनियोजित ठगी नेटवर्क है.

    पत्नी की भूमिका भी जांच के घेरे में
    पुलिस की जांच में अब एक नया मोड़ आया है. शुरुआती दस्तावेजों से पता चला है कि FLC कंपनी की फाउंडर के रूप में जावेद हबीब की पत्नी का नाम दर्ज है. यानी ठगी की पूरी योजना परिवार स्तर पर तैयार की गई थी. संभल पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया. एसपी बिश्नोई के मुताबिक, उनके सभी बैंक खातों व संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है.

    दिल्ली-मुंबई के ठिकानों पर जाएगी पुलिस टीम
    संभल पुलिस अब सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है. जल्द ही उसकी टीमें दिल्ली और मुंबई के उन ठिकानों पर जाएंगी जहां से हबीब परिवार ने ठगी के पैसे ट्रांसफर किए या निवेश दिखाए. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जावेद हबीब की ब्रांड वैल्यू का इस्तेमाल कर यह जाल बिछाया गया. लोगों को लगा कि जब नाम बड़ा है, तो भरोसेमंद भी होगा. यही भरोसा उनके लिए नुकसानदेह साबित हुआ.

    ठगी का शिकार बने संभल के लोग अब सड़कों पर
    ठगी के शिकार कई निवेशक अब खुलेआम हबीब परिवार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन की जमा-पूंजी कंपनी में लगाई थी, लेकिन अब सब बर्बाद हो गया. संभल निवासी हिलाल ने कहा, जावेद हबीब जैसे नाम पर किसी को शक नहीं हुआ. उन्होंने कहा था कि हमारा पैसा डबल होगा, लेकिन अब न कंपनी है न मुनाफा.

    संपत्ति जब्त करने की तैयारी
    संभल पुलिस अब इस केस को सिर्फ ठगी नहीं, बल्कि मल्टी-लेयर फ्रॉड स्कीम मान रही है. जांच अधिकारियों के मुताबिक, हबीब परिवार ने ठगी के पैसे को अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर किया है. एसपी बिश्नोई ने कहा, हमारी टीमें डिजिटल ट्रांजैक्शन, बैंक स्टेटमेंट और बिटकॉइन ट्रेल्स की जांच कर रही हैं. अगर जरूरत पड़ी, तो संपत्ति जब्त की जाएगी.

    कौन हैं जावेद हबीब
    देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वे पूर्व राष्ट्रपति, क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार्स के हेयर स्टाइलिस्ट रह चुके हैं. देशभर में उनके 900 से ज्यादा सैलून और अकादमियां हैं. उनकी ब्रांड वैल्यू इतनी मजबूत है कि छोटे शहरों के लोग भी उनके नाम पर फ्रेंचाइजी खोलने को तैयार रहते हैं. लेकिन अब यही नाम ठगी के आरोपों में घिर गया है.

    Share:

  • सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए शिखर पर सोने-चांदी की कीमतें... जानें तेजी का कारण?

    Tue Oct 7 , 2025
    नई दिल्ली। इस साल सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सोना के भाव 1.23 लाख (Gold price 1.23 lakh) और चांदी की कीमतें 1.57 लाख (Silver prices reach Rs 1.57 lakh) के नए शिखर पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का अनुमान था कि सोना इस दीवाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved