विदेश

कांगो में आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

किंशासा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में एक गांव में हुए आतंकी हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस के आतंकियों ने पूर्वी डीआर कांगो में शुक्रवार को एक गांव के पास किसानों पर घात लगाकर हमला किया। घटनास्थल से पुरुषों और महिलाओं के 21 शवों बरामद हुए हैं।


क्षेत्रीय सैन्य प्रशासक चार्ल्स एहुता ओमेंगा ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि एडीएफ आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या की जानकारी नहीं दी।

Share:

Next Post

गर्भवतियों का डाटा बैंक बनेगा, कार्यकर्ताओं पर रहेगी नजर

Sun Apr 9 , 2023
इंदौर संभाग की बाल मृत्यु दर की समीक्षा डिलेवरी डेट नजदीक आते ही होगी काउंसलिंग इंदौर।   जिले में कितनी महिलाएं (Women) गर्भवती (Pregnant) है…कितनों की प्रसव की तारीख नजदीक है…कितनी महिलाएं धात्री हैं…का डाटा बेस (Data base) तैयार किया जाएगा। संभाग में बाल मृत्यु दर (Child mortality) पर लगाम लगाने के लिए झाबुआ (Jhabua) में […]