
नागदा। महाशिवरात्रि पर नगर धर्ममय रहा। नगर के शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। चंबल तट मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 3.30 से रात 11 बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके अलावा जगह-जगह पर फरियाली खिचड़ी का वितरण भी किया गया।
प्रकाश नगर में शिव की बारात
प्रकाश नगर इच्छापूर्ण महादेव मंदिर से शिव की बारात निकली। शाम 4 बजे भगवान शिव दूल्हा बनकर क्षेत्र में निकले। इसमें भूतों की टोली भी शामिल हुई। रात 8 बजे समापन के बाद महाआरती व प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved