
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) में राजनीतिक संकट आज सोमवार को और गहरा गया, जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि TMC के लगभग 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने का फैसला किया है। काकोली घोष ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। मौजूदा समय में TMC के लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 12 सांसद हैं।
NDA में शामिल होंगे TMC के 20 सांसद
काकोली घोष दस्तीदार ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन का समर्थन करने की इच्छा बताते हुए स्पीकर को पहले ही एक पत्र भेजा जा चुका है। काकोली घोष ने कहा, ‘मेरे समेत TMC के लगभग 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने के अपने फैसले के बारे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है।’ काकोली घोष दस्तीदार लोकसभा में TMC की मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह फैसला साथी सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
ममता बनर्जी की TMC में अंदरूनी संकट
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अंदर लगातार अंदरूनी संकट बढ़ता जा रहा है। पार्टी से कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है और अब एक साथ 20 सांसदों ने TMC का साथ छोड़कर NDA को समर्थन देने का फैसला किया है।
घोष दस्तीदार ने कहा कि NDA के साथ जुड़ने के फैसला पर तर्क देते हुए बताया कि यह जनादेश को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘हमने जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है और हमारा मानना है कि हमारी भविष्य की राजनीतिक दिशा NDA के अनुरूप होनी चाहिए।’ ममता बनर्जी या TMC नेतृत्व की तरफ से अभी तक इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved