
पटना। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार सरकार विकास के पथ पर है। प्रधानमंत्री का नाम और काम भी है। बिहार में विपक्ष की कोई ताकत नहीं है। तेजस्वी यादव कोई चुनौती नहीं हैं। वर्ष 2020 में एनडीए 220 सीट जीतेगा। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई विवाद या नाराज नहीं है। हमारा मन से गठबंधन है, स्वार्थ का गठबंधन नहीं है। बिहार और देश हित के लिए गठबंधन है। हम मिल-जुलकर चुनाव लड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि लालू प्रसाद ने हमेशा अति पिछड़ों का अपमान किया। रामविलास और मांझी जी को अपमानित किया। बिहार को अपमानित औऱ अपने परिवार को सम्मानित करना ही लालू परिवार की राजनीति का हिस्सा है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved