
नई दिल्ली । झारखंड के आदित्यपुर (Adityapur in Jharkhand)में पुलिस(Police) ने अपराधियों पर बड़ा ऐक्शन(Big Action) लिया है। आदित्यपुर के पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें बनाकर उसमें डेढ़ सौ से ज्यादा जवानों को लगाया और अचानक छापा मारकर अलग-अलग जगहों से करीब 2 दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले से पूरी जिले में हड़कंप मच गया। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी भी सामने आई है। आइए जानते हैं कि आखिर पुलिस ने अचानक इतनी बड़ी संख्या में छापेमारी कर अपराधियों को क्यों गिरफ्तार किया है।
आदित्यपुर के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर बीती रात जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला। इस छापेमारी अभियान के दौरान करीब 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी रखने को लेकर अभियान के लिए कुल 24 टीमें बनायी गयी थीं। इसमें 167 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।
झारखंड के आदित्यपुर पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में खुद पुलिस अधीक्षक शामिल थे, जबकि इसमें अलग-अलग थानों के थानेदार, इंस्पेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक शामिल थे। गठित 24 टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्र के सौ से अधिक जगहों पर छापेमारी की, जिसमें 25 गिरफ्तारी के अलावा 109 दागियों का भौतिक सत्यापन किया गया।
आदित्यपुर पुलिस ने इस छापे में दो दर्जने से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों की लिस्ट भी जारी की है। आदित्यपुर पुलिस द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, इस छापे के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में सरफाजुल हक, अमूल्य दास, गाजी नायक, साकेत जैन, सद्दाम हुसैन, रोहिना गोप, राजकुमार गोप, मोटा उरांव, रतन नाग, माहिपाल सिंह, राजनगर थाना से विभीषण रविदास, नुनू नायक, सुकरा नायक, ठाकुर नायक, आनंद सरदार, आजादी हेम्ब्रम उर्फ बुधु हेम्ब्रम आदि शामिल थे। मोटका सोय उर्फ मंगल, जय सिंह मुंडा, रानी मुंडाइन, साजिद अंसारी, श्याम सुंदर सिंह, बीरबल सिंह उर्फ खास सिंह, मंटू मंडल उर्फ महाबीर मंडल, भूषण पहाड़िया आदि शामिल थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved