img-fluid

मप्र में मिले कोरोना के 25 नये मामले, 24 मरीज संक्रमण मुक्त हुए

September 25, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 25 नये मामले (25 new cases of corona in last 24 hours) सामने आए हैं, जबकि 24 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 204 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार नौवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 17 नये संक्रमित मिले थे।


  • कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 4,209 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 25 पॉजिटिव और 4,184 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 62 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.5 रहा। नये मामलों में भोपाल में 7, नरसिंहपुर में 4, इंदौर में 3, जबलपुर, मुरैना और रायसेन में 2-2 तथा अलीराजपुर, दतिया, रतलाम, सीहोर और शिवपुरी में 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 41 जिलों में कोरोना के नये मामले शून्य रहे। राहत की बात है कि राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां नौ दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,771 पर स्थिर है।

    प्रदेश में अब तक कुल तीन करोड़ 21 हजार 819 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,54,204 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,43,278 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 24 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 154 से बढ़कर 155 हो गई। हालांकि, खुशी की बात यह भी है कि राज्य के 27 जिले अब भी पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। इन जिलों में अब कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

    इधर, प्रदेश में 24 सितंबर को शाम छह बजे तक 17 हजार 582 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 13 करोड़, 20 लाख, 82 हजार 375 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • महाकाल प्रोजेक्ट के लोकार्पण पर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में की जाए साज-सज्जा : शिवराज

    Sun Sep 25 , 2022
    – मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के उज्जैन आगमन की तैयारियों की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आगामी 11 अक्टूबर को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे और यहां महाकाल मंदिर विस्तार परियोजना (Mahakal Temple Expansion Project) के लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved