
नागदा। नगर की खुशहाली, शांति व अच्छी बारिश के लिए चंबल मैय्या को चुनरी अर्पण की गई। सामाजिक समरसता मंच की अगुवाई में 16वें वर्ष में चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे श्रीराम कॉलोनी चौराहा स्थित विश्वकर्मा मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से गुजरकर चंबल तट चामुंडा माता मंदिर पहुंची।
जहां पूजन, आरती करके माता को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पण की गई। चल समारोह में बैंड, डीजे, ढोल शामिल रहे। इसके साथ ही भगवान शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में महिलाओं का समूह चुनरी को पकड़े हुए चल रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved