img-fluid

28 करोड़ कैश, 70 किलो से ज्यादा चांदी…सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों ने दिल खोलकर दिया दान

September 12, 2025

चितौड़गढ़: राजस्थान के चितौड़गढ़ (Chittaurgarh of Rajasthan) जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर (Sanwalia Seth Temple) में हर बार की तरह इस बार भी भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है. इस बार दान पेटी से नौ राउंड में काउंटिंग की गई, जिसमें कुल 28 करोड़ 62 लाख 12 हजार 206 रुपए की राशि निकली. पहले राउंड की काउंटिंग में ठाकुरजी के भंडार से 08 करोड़ 90 लाख रुपए निकले. वहीं दूसरे राउंड की काउंटिंग में 04 करोड़ 60 लाख, तीसरे राउंड में 03 करोड़ 86 लाख 50 हजार, चौथे राउंड में 02 करोड़ 50 लाख और पांचवें राउंड में 02 करोड़ 10 लाख रुपए निकले. इसके बाद जलझुलनी एकादशी मेले को देखते हुए तीन दिनों के लिए काउंटिंग बंद कर दी गई.

फिर छठे राउंड की काउंटिंग में 84 लाख, सातवें राउंड में 42 लाख, आठवें राउंड में 17 लाख 50 हजार, नौवें और अंतिम राउंड की काउंटिंग में 22 लाख 12 हजार 206 रुपए के साथ ही मानी ऑर्डर से 4 लाख रुपए मिले. सभी चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से इस महीने कुल 28 करोड़ से अधिक राशि प्राप्त हुई.


  • मंगलवार को काउंटिंग के बाद इस महीने की गणना का समापन हुआ. साथ ही, भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से 1 किलो 270 ग्राम सोना और 70 किलो चांदी भी मिली. श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद और मनी ऑर्डर के रूप में 4 करोड़ 75 लाख 33 हजार 304 रुपए, 565 ग्राम 590 मिलीग्राम सोना, 73 किलो 780 ग्राम चांदी भी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई.

    आपको बताते चले कि चित्तौड़गढ़ जिले के मंडपिया में मेवाड़ का प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलिया सेठ का मंदिर है. इस मंदिर से देशभर के भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है. यहां प्रतिवर्ष अमावस्या से पूर्व चतुर्दशी के दिन दान पेटी खोली जाती है. दान पेटी में लाखों-करोड़ों का चढ़ावा आता है.

    Share:

  • दिल्ली में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 2.25 करोड़ की कोकीन बरामद

    Fri Sep 12 , 2025
    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एक बड़े ड्रग्स रैकेट (Big drug racket) का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने रोहिणी और महरौली (Rohini and Mehrauli) में छापेमारी करते हुए 2.25 करोड़ रुपए कीमत की 194 ग्राम कोकीन बरामद की है. इसके साथ तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved