बड़ी खबर

महाराष्ट्र में मिले 31,111 नए कोरोना संक्रमित, 24 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को 31,111 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (31,111 newly infected patients of corona) मिले हैं तथा 24 घंटे में 24 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 267334 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 50757 एक्टिव कोरोना मरीज (50757 active corona patient) शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 2857 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 1 की कोरोना से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 29092 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 72124824 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7242921 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6829992 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 141832 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 94.30 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.95 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

मुंबई में मिले कोरोना के 5,956 नए मरीज, 12 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे सुस्त पड़ती जा रही है। सोमवार को महानगर में 5,956 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि 12 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मिले कुल संक्रमितों में से 4,944 यानी 83 फीसदी बिना लक्षण के मिले हैं। इनमें 45 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं 15,551 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घर जाने की अनुमति दी गई। बीते पांच दिनों से मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। डबलिंग रेट 55 दिन पर पहुंच गया है। इससे पहले महानगर में 20 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे थे।

मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए कुल 38,140 बेड आरक्षित रखे गए हैं। इनमें से महज 14.7 फीसदी यानी कुल 5,628 बेडों पर मरीजों का इलाज चल रहा है इनमें 2,493 मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। महानगर के अस्पतालों में 86 प्रतिशत बेड खाली हैं। मुंबई में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। वहीं राज्य पर गौर करें तो सोमवार को कोरोना के 31,111 नए मरीज मिले और 24 की मृत्यु हो गई। ओमिक्रोन के 122 नए मरीज मिले। इनमें पुणे मनपा में 40, मीरा भायंदर में 29, नागपुर में 26, औरंगाबाद में 14, अमरावती में 7 और मुंबई में 3 मरीज मिले हैं। इसीतरह भंडारा, ठाणे और पिंपरी-चिंचवड में एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में ओमिक्रोन मरीजों की कुल संख्या 1860 हो गई है। इनमें से 959 मरीज ठीक हो चुके हैं। मुंबई में सर्वाधिक 656 मरीज, पुणे मनपा में 582, पिंपरी-चिंचवड में 114, नागपुर में 116 और सांगली में 59 मरीज मिले हैं।

महाराष्ट्र में मिले 122 नए ओमिक्रोन संक्रमित, 959 हुए स्वस्थ
महाराष्ट्र में सोमवार को 122 नए ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य में कुल ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1860 हो गई है। राज्य में अब तक 959 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं और 901 ओमिक्रोन संक्रमितों का इलाज जारी है।

राजेश टोपे ने बताया कि आज पुणे शहर में 40, मीरा-भायंदर में 29, नागपुर में 26, औरंगाबाद में 14, अमरावती में 7, मुंबई में 3, भंडारा, ठाणे शहर व पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1, इस तरह कुल 122 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। राज्य में आज 959 ओमिक्रोन संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इस समय राज्य में पाए गए कुल 1860 ओमिक्रोन संक्रमितों में 901 का इलाज जारी है।

महाराष्ट्र के मुंबई में 656, पुणे शहर में 582, पिंपरी-चिंचवड़ में 114, नागपुर 116, सांगली 59, मीरा भायंदर में 52,ठाणे शहर में 50, पुणे ग्रामीण में 46 , अमरावती में 25, कोल्हापुर व औरंगाबाद में 19-19 , पनवेल में 18,सातारा में 14, नई मुंबई में 13, उस्मानाबाद व आकोला में 11-11, कल्याण -डोंबिवली में 7, बुलढ़ाणा व वसई -विरार में 6-6 ,भिवंडी निमाजपुर में 5, अहमदनगर में 4,नांदेड़ , उल्हासनगर, जालना, गोंदिया, नासिक व लातुर में 3-3, गडचिरोली, नंदूरबार , सोलापुर में 2-2, रायगढ,भंडारा व वर्धा में 1-1 ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं।

राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में ओमिक्रोन तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है। इसलिए नागरिकों को घबराने की बजाय कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP BJP अध्यक्ष का प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं, अभियान का जवाब लड़की हूं पढ़ सकती हूं

Tue Jan 18 , 2022
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में लड़की हूं लड़ सकती हूं के जिस नारे से पार्टी का अभियान चलाया है, उसके खिलाफ मध्य प्रदेश भाजपा ने हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा लड़की को लड़ाती नहीं है। भाजपा लड़की हूं पढ़ सकती हूं, के नारे पर […]