img-fluid

330 मिनट और ₹9 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में अचानक क्यों मची भगदड़?

September 15, 2026

नई दिल्ली: पिछले साल तक जो शेयर बाजार देश की इकोनॉमी और तरक्की प्रतिबिंब था, वो मौजूदा साल में रसातल की ओर गूंज कर रहा है. खास बात तो ये है कि मौजूदा समय में सेंसेक्स सेंसेक्स के लाइफटाइम हाई से 12 हजार से ज्यादा प्वाइंट से नीचे है. अगर बात आज की ही करें तो सेंसेक्स दिन के पीक से करीब 1300 अंकों के नीचे आ चुका है. वैसे एक दिन पहले के मुकाबले में सेंसेक्स में गिरावट 600 से ज्यादा अंकों की देख जा रही है. खास बात तो ये है कि शेयर बाजार निवेशकों को दिन के पीक से 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. जोकि एक ट्रेडिंग डे के दौरान काफी बड़ा है.

आंकड़ों को देखें तो शेयर बाजार निवेशकों को 330 मिनट में 9 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, इसका मतलब है कि हर मिनट में निवेशकों को 2727 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ती कच्चे तेल की कीमत, बॉन्ड यील्ड में इजाफा, इंडिया विक्स में बढ़ोतरी, डॉलर के मुकाबले में रुपया 96 का करीब जाना और विदेशी निवेशकों की बढ़ती बिकवाली इसके प्रमुख कारण हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक किस लेवल पर कारोबार कर रहे हैं…

सुबह करीब 45 मिनट के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही ग्रीन दिखाई दिए. सुबह 10 बजे के बाद गिरावट देखने को मिली. इसलिए दोनों का इंडेक्स का पीक ट्रेडिंग के शरुआती क्षणों में देखने को मिल जाएगा. जहां सेंसेक्स 75,369.63 अंकों पर दिखाई दिया. 23,592.85 अंकों पर दिखाई ​दी. उसके बाद शेयर बाजार में तबाही देखने को मिली.


  • वो आम निवेशकों के लिए काफी खतरनाक रही. अगर दिन के पीक से हिसाब लगाए तो करीब 2 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 1289.16 अंकों की गिरावट के साथ 74,080.47 अंकों पर दिखाई दिया. जबकि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के मुकाबले में 701.29 अंकों की गिरावट देखने को मिली. वैसे 3 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 617.25 अंकों की गिरावट के साथ 74,168.30 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

    वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक भी काफी गिरवट के साथ ट्रेडिंग करते हुए दिखाई दे रहा है. पहले बात दिन के पीक से नीचे की ओर गिरावट की करें तो 417.85 अंकों का अंतर देखने को मिला और निफ्टी 23,175 अंकों पर दिखाई दी. वैसे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के मुकाबले निफ्टी 223.1 अंकों की गिरावट के साथ दिखाई दिया. 3 बजकर 12 मिनट पर निफ्टी 219 अंकों की गिरावट के साथ 23,176.75 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया.

    इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को मोटा नुकसान हुआ है. वास्तव में निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है. आंकड़ों को देखें तो दिन के शुरुआत में बीएसई का मार्केट कैप 4,81,92,523.08 करोड़ रुपए पर था, जोकि दिन के लोअर लेवल पर पहुंचते पहुंचते 4,72,79,214.41 करोड़ रुपए पर आ गए. इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप से कारोबारी दिन में 9,13,308.67 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. यही निवेशकों का भी नुकसान है.

    Share:

  • सबसे लंबा वनडे करियर... ब्रैंडन टेलर ने तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Tue Sep 15 , 2026
    डेस्क: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में क्रिकेट इतिहास का एक खास और अमर कीर्तिमान स्थापित हो गया. जिम्बाब्वे के 40 साल के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने मैदान पर कदम रखते ही भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सबसे लंबे वनडे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved