img-fluid

इंदौर: ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले गिरफ्तार

October 31, 2026

इंदौर। इंदौर की लसुड़िया थाना पुलिस ने भारत Vs न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए सटोरिया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से
06 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, पेन ड्राइव, लाखों का हिसाब का रजिस्टर और हजारों रुपए नगद जब्त किए है।


  • दरअसल लसुड़िया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने घर पर बैठकर भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना पर लसुडिया पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर बताये गये स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति अपने लैपटॉप व मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा साइट संचालित कर हिसाब लिखता मिला, जिसने अपना नाम कमलसिंह चंदेल होना बताया। पूछताछ करने पर ऑनलाइन सट्टे पर 10% कमीशन लेना बताया। आरोपी के कब्जे से 02 स्मार्ट फोन, 04 कीपेड मोबाइल, 01 HP कंपनी का लैपटॉप, 01 पेन ड्राइव, 01 रजिस्टर (हिसाब) व 4000/- रुपये नगद कुल कीमत करीबन 1 लाख रुपये का जप्त किये गये।

    Share:

  • Casino Golazzo Bewertungen und nützliche Ratschläge für neue Spieler in Deutschland

    Sat Oct 31 , 2026
    In der vibrierenden Welt der Online-Casinos sind deutsche Spieler auf der Suche kontinuierlich nach vertrauenswürdigen Plattformen, und casino golazzo hat sich als attraktive Wahl positioniert, die Anfänger wie auch versierte Nutzer fasziniert. Was macht Casino Golazzo besonders für Spieler aus Deutschland? Die Plattform zeichnet sich durch eine benutzerfreundliche Oberfläche aus, die gezielt für die Bedürfnisse […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved