विदेश

नाइजर में हमलावरों की गोलीबारी में 13 बच्चों समेत 37 लोगों की हत्या, यूनिसेफ ने जताया दुख

डेस्क। नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में हुए एक हमले में हथियारबंद दहशतगर्दों ने 37 लोगों की हत्या कर दी। इसमें 13 बच्चे और 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूनिसेफ ने इस हमले की जानकारी साझा की है।

यूनिसेफ ने बताया कि अज्ञात सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों और परिवारों को निशाना बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ ) ने हमलों में मारे गए प्रभावित पीड़ितों, परिवारों और समुदायों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। 16 अगस्त को हुए हमलों के बाद यूनिसेफ ने बताया कि पश्चिमी नाइजर में टिलबेरी क्षेत्र के डेरे-डे गांव में जनवरी से लेकर अगस्त तक यह तीसरा हमला है।

यहां की जमीनी हालत बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हैं। यूनिसेफ बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सशस्त्र समूहों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की अपील की है। यूनिसेफ ने बताया कि बच्चों की हत्या मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन है। टिलाबेरी के क्षेत्र, बुर्किना फासो, माली और नाइजीरिया से लगी सीमाओं पर हमलों के कारण बड़ी संख्या में पलायन भी हुआ है।

Share:

Next Post

स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भारत के युवाओं का भविष्य

Thu Aug 19 , 2021
– रंजना मिश्रा भारत में माता-पिता अपने बच्चों को मैथ्स और साइंस पढ़ाना चाहते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस अफसर बनाना चाहते हैं पर स्पोर्ट्स में भेजने से कतराते हैं। हम अपने देश के लिए मेडल्स तो चाहते हैं पर अपने बच्चों को संघर्ष की भट्ठी में तपाना नहीं चाहते क्योंकि इसमें रिस्क बहुत है। लोगों […]