देश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39 हजार नए मामले, 491 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 39 हजार कोरोना मरीज पाए गए हैं, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।  शनिवार को कोरोना के 38 हजार मामले सामने आए थे। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,06,822 है।

महाराष्ट्र-केरल में बढ़े मामले
केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना के बढ़ रहे मामले से अब केंद्र और राज्य सरकारें भी चिंतित हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। वहीं, अब तक देश में कुल 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

Share:

Next Post

IND vs ENG: सिराज और कुरेन के बीच हुई नोकझोंक पर विराट ने किया शांत

Sun Aug 8 , 2021
नई दिल्ली। किक्रेट मैच  (cricket match)के दौरान खिलाडि़यों (players) में एक दूसरे के बीच विवाद होने की कोई नई बात नहीं इस तरह के मामले समय-समय पर देखने को मिलते रहते हैं। भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का घमासान मचा है और इसी बीच […]