
इंदौर। अब सिर्फ डॉग्स यानी श्वान मतलब कुत्तों से नहीं, बल्कि अन्य जीव-जंतु (कीड़े) जानवरों से भी सजग और सावधान रहने की जरूरत है। इंदौर शहर सहित जिले में सिर्फ 30 दिनों में 3 हजार 941 लोग कुत्ते, बिल्ली, बन्दर, चूहे के अलावा घोड़े ,गधे और कीड़ों के गुस्से का शिकार बने हैं।
नवम्बर माह में 3 हजार 723 लोग जहां डॉग्स बाइट यानी कुत्ते के काटने और नोंचने से घायल हुए, वहीं 218 लोग अन्य जीव-जंतु और जानवरों द्वारा काटे गए हैं। यह खुलासा हुकुमचंद पॉली क्लिनिक लाल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों की संख्या के आंकड़ों से हुआ है। यह आंकड़े सिर्फ एक ही सरकारी अस्पताल के हैं। इनमें निजी और अन्य सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या शामिल नहीं है।
हल्के में न ले… ज्यादा सावधानी बरतें
कोई भी जीव-जंतु ,जानवर काटे तो डॉक्टर को तुरन्त जरूर दिखाना चाहिए। 24 घण्टे में एंटी रैबीज या एंटी इन्फेक्शन का इंजेक्शन लगवाना अतिआवश्यक है, वरना कई प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है।
-डॉ.आशुतोष शर्मा, लाल अस्पताल
30 दिनों के आंकड़े
इन्होंने काटा…………….इतनों को
श्वान ( डॉग)……………….3723
एनिमल बाइट………………0007
मंकी बाइट………………….0026
रेट (चूहे ) बाइट……………0055
जीव जंतु कीट……………..0010
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved