img-fluid

अक्टूबर-नवंबर तक 4 और फार्मा कंपनियां वैक्सीन उत्पादन शुरू करेंगी : मनसुख मंडाविया

August 04, 2021


नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा है कि चार और भारतीय दवा कंपनियां (4 more pharma companies) टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए अक्टूबर-नवंबर (October-November) तक वैक्सीन का उत्पादन (Vaccine production) शुरू (Start) कर सकती हैं। यह बात उन्होंने संसद में कही।


मंत्री ने वैक्सीन आवंटन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निजी अस्पतालों द्वारा अनुपयोगी रह गई 7 से 9 प्रतिशत खुराक का भी सरकारी टीकाकरण केंद्रों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। मंडाविया ने कहा कि आने वाले दिनों में बायोलॉजिकल ई और नोवार्टिस के टीके भी बाजार में उपलब्ध होंगे, जबकि जायडस कैडिला को जल्द ही एक विशेषज्ञ समिति से आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिल जाएगी।
बीजू जनता दल (बीजद) के नेता अमर पटनायक द्वारा 12 से 18 साल की उम्र के बीच वालों के वैक्सीन रोल आउट योजना के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, मंत्री ने कहा, “सरकार का लक्ष्य पूरी आबादी का टीकाकरण करना है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”

मंडाविया ने कहा, “दो कंपनियां – भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट – सरकार को टीकों की आपूर्ति कर रही हैं। स्पुतनिक वैक्सीन भी उपलब्ध है और इसका उत्पादन शुरू हो गया है।” उन्होंने संसद को बताया कि भारत ने अब तक वैक्सीन की 47 करोड़ खुराक दी हैं।
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले 24 घंटों में कुल 62,53,741 कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई हैं। भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीके लगाने वालों की कुल संख्या अब तक 48,52,86,570 हो चुकी है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 50.37 करोड़ (50,37,22,630) से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी है और 49,19,780 खुराक आपूर्ति की तैयारी में हैं। इनमें से व्यय सहित कुल खपत आज सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ो के अनुसार 48,19,75,798 खुराक हैं। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ से अधिक (2,60,17,573) खुराक शेष हैं, जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।
इस बीच, भारत ने बुधवार को दैनिक कोविड संक्रमण में एक ऊंची छलांग लगाई और 24 घंटों में देश भर में कुल 42,625 नए मामले दर्ज किए। भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 3,17,69,132 हो चुकी है।

Share:

  • राज्यसभा में पेगासस मुद्दे पर हंगामा कर रहे तृणमूल के 6 सांसद निलंबित

    Wed Aug 4 , 2021
    नई दिल्ली। राज्यसभा (Rajyasabha) के सभापति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के छह सांसदों (6 Trinamool MPs) को एक दिन के लिए सदन से निलंबित (Suspended) कर दिया। इनमें डोला सेन, नदीमुल हक, अर्पिता घोष, मौसम नूर, शांता छेत्री और अबीर रंजन बिस्वास शामिल हैं। संसद के मानसून सत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved