
शुक्रवार। बीती रात देश के चार स्थानों पर हुए सडक़ हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में हुआ, जहां बलौदा बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई।
उधर मप्र के नरसिंहपुर के बांसखेड़ा (Banskheda of Narsinghpur of MP) से एक वैवाहिक कार्यक्रम में सतधारा आई बस लौटते समय पलट गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई वहीं सिंगरौली जिले में बारातियों से भरी एक बस के पेड़ से टकराने से तीन बारातियों की मौत हो गई। उधर गुजरात के वड़ोदरा के पास ऑटो रिक्शा और कार के बीच जबर्दस्त भिड़ंत में भी 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved