बड़ी खबर

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,195 नए मामले आए सामने, 491 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश (Desh) में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामलों में फिर से बढ़तोरी (increase) होने लगी है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 491 लोगों की जान चली गई, जबकि 39,125 मरीज ठीक हुए है। ऐसा पांच दिन (five days) बाद हुआ है जब यह संख्या 40 हजार के पार पहुंची है। इससे पहले आंकड़े 40 हजार के नीचे थे। 5 अगस्त को 45 हजार केस (Case) समाने आए थे। केरल में कोरोना (Keral Corona) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Report Positive) आई है। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 41,576
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 39,125
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 491
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके- 3.20 करोड़
  • अब तक ठीक हुए- 3.12 करोड़
  • अब तक कुल मौतें- 4.29 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या : 3.82 लाख

आठ राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध : देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं, इनमें  हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई है।

Share:

Next Post

युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

Thu Aug 12 , 2021
जबलपुर। मध्य प्रदेश (MP) में दुष्‍कर्म की घटनाओं में आरोपियों को फांसी का प्रावधान है इसके बाद भी आरोपियों कोई डर नहीं है। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। अब दुष्‍कर्म का मामला संस्‍कारधानी जबलपुर (jabalpur) के अधारताल थाने में आया है, जहां एक लड़की ने डिंडौरी के लड़के पर दुष्‍कर्म […]