
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा से नागपुर (Chhindwara to Nagpur) जा रही एक कार से 45 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने सौसर के शिवाजी चौक (Shivaji Chowk in Sausar) पर बैरियर लगाकर कार को रोका और तलाशी के दौरान वाहन से करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद हुआ है।
पुलिस पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने बताया कि यह रकम नागपुर में ट्रक खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी, हालांकि पुलिस द्वारा नकदी के स्रोत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved