
भोपाल। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) हर वर्ग को अपने पाले में लाने की कोशिश में लगी हुई है। इसी क्रम में सरकार (Govt.) अब प्रदेश के 48 हजार से अधिक स्थाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की सौगात दे सकती है। वेतनमान बढ़ने से प्रत्येक कर्मचारियों को 8 से 10 हजार रुपए का फायदा होगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री (CM Shivraj) की मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में ले जाया जाएगा। प्रस्ताव में एरियर और नियमितीकरण पर फिलहाल कोई बात नहीं की गई है। ज्ञात हो कि अक्टूबर 2016 में इन्हें छठवां वेतनमान दिया गया था।
ये है प्रस्ताव
ये है प्रस्ताव अकुशल स्थाई कर्मी (चतुर्थ श्रेणी) वेतनमान मूल वेतन महंगाई भत्ता कुल वेतन छठवां 7000+14840 (212%) 21,840 सातवां 21,840+8299 (38%) 30,192 अर्द्धकुशल स्थाई कर्मी (तृतीय श्रेणी) छठवां 7,500+15,900 (212%) 23,400 सातवां 23,400+8,892 (38%) 32,292 कुशल स्थाई कर्मी (तृतीय श्रेणी) छठवां 8000+16,960 (212%) 24,960 सातवां 24,960+9,685 (38%) 34,445 होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved