बड़ी खबर

मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों की टक्कर में 5 लोगों की मौत – 8 घायल


मुंबई । मुंबई में (In Mumbai) बांद्रा वर्ली सी लिंक पर (At Bandra Worli Sea Link) एंबुलेंस और 4 कारों की टक्कर में (In Ambulance and 4 Cars Collision) पांच लोगों की मौत हो गई (5 Killed), कुछ टोल-पोस्ट कर्मचारियों सहित 8 अन्य घायल हो गए (8 Injured) । बीएमसी आपदा प्रकोष्ठ ने इस घटना की जानकारी दी ।


बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना सी लिंक के दक्षिणी (वर्ली साइड) हिस्से पर करीब सवा दो बजे हुई। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय स्टेनार जगदीश कदम, 32 वर्षीय सोमनाथ बरनाले, 40 वर्षीय राजेंद्र सिंघल, 42 वर्षीय गजराज सिंह और 35 वर्षीय सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बीएमसी ने कहा, घायलों में एक 28 वर्षीय महिला आलिया खान है और सभी पीड़ितों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया। एंबुलेंस घायलों को ले जाती उससे पहले ही पीछे से आ रही 3 गाड़ियां एंबुलेंस से टकरा गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस को स्थानीय लोगों की मदद लेना पड़ी। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। फिलहाल एहतियात बरतते हुए बांद्रा से वर्ली की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।” प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार एंबुलेंस और तीन अन्य वाहनों से टकरा गई, जो पहले दुर्घटना के शिकार लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए रुके थे।

Share:

Next Post

कैमिस्ट्री का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को, एक को 21 साल बाद फिर मिला सम्मान

Wed Oct 5 , 2022
नई दिल्ली: रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है. क्लिक और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को बुधवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इनमें कैरोलिन आर बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के बैरी शार्पलेस शामिल हैं. 81 साल के शार्पलेस को 2001 में भी दो […]