काबुल। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत के शहर-ए-सफा जिले में मंगलवार रात सुरक्षानाके पर हुए तालिबानी हमले में 6 सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई है।
इसके अलावा अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में सेना के सुरक्षानाके पर तालिबान के किए गए कार बम धमाके में 4 अफगानी सैनिकों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने इस बात की पुष्टि की है। प्रवक्ता के मुताबिक यह हमला स्थानीय समय के हिसाब से 11 बजे हुआ। घटना ग्रेस्क जिला के यकचल क्षेत्र में हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved