बड़ी खबर

देश में पिछले 24 घंटे में 62 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले, एक हजार की मौत

  • भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश
  • मृत्यु दर गिरकर 2 फीसदी हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण सबसे तेजी से फैल रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 22 लाख 15 हजार 74 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44,386 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लाख 35 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 हजार नए मामले सामने आए और 1007 मौतें हुईं। ये आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में क्रमश: 47,849 और 22,213 मामले आए हैं। वहीं क्रमश: 534 और 593 मौतें हुई हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (5,199,444), ब्राजील (3,035,582) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 22 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 35 हजार है। आंकड़ों के मुताबिक, मृत्यु दर गिरकर 2 फीसदी पर आ गई है। यह लगातार 11वां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है और अब तक कुल 2,45,83,558 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है।

Share:

Next Post

'चेन्नई एक्सप्रेस' के 7 साल पूरे, दीपिका पादुकोण ने साझा की तस्वीरें

Mon Aug 10 , 2020
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने आज अपनी रिलीज के 7 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म आज से सात साल पहले आज ही के दिन यानी 9 अगस्त, 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 7 साल पूरे होने पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण […]