मनोरंजन

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के 7 साल पूरे, दीपिका पादुकोण ने साझा की तस्वीरें

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने आज अपनी रिलीज के 7 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म आज से सात साल पहले आज ही के दिन यानी 9 अगस्त, 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 7 साल पूरे होने पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा -‘अविस्मरणीय!’
सोशल मीडिया पर इन  तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन लड़की के किरदार में थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम मीनाम्मा था, जबकि फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान ने मुंबई के एक युवक का किरदार निभाया था, जिसका नाम राहुल था। फिल्म में दीपिका और शाहरुख की कमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा  निकतिन धीर, सत्यराज , मनोरमा, कामिनी कौशल आदि भी अहम भूमिका में थे। फिल्म में सभी किरदारों के अभिनय की दर्शकों ने प्रशंसा की।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को गौरी खान, रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ राय कपूर और करीम मोरानी ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया था। फिल्म के गाने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए, जिसमें से लुंगी डांस आज भी लोगों को खींचता है। 115 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने लगभग 423 का बिजनेस किया था। इस फिल्म को विदेशों में भी काफी पसंद किया गया था।
Share:

Next Post

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नया मेहमान

Mon Aug 10 , 2020
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। ये नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि उनका नया रेस्क्यू डॉग पांडा है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी।हालांकि प्रियंका के पास पहले से भी दो डॉग जीनो और डायना थे और अब […]