img-fluid

बंगाल में 15 साल में 6700 कंपनियां बंद! नितिन ने TMC राज पर उठाए सवाल

September 28, 2026

कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 15 साल के टीएमसी राज में पूंजी का पलायन हुआ और करीब 6,700 कंपनियां बंद हो गईं, और कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता राज्य में इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली माहौल बनाना होगी. कोलकाता में ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के मौके पैदा करने पर फोकस करेगी.

उन्होंने कहा, “15 साल के तृणमूल कांग्रेस राज में पश्चिम बंगाल में करीब 6,700 कंपनियां बंद हो गईं… इस दौरान पूंजी का पलायन हुआ. राज्य में भाजपा सरकार की प्राथमिकता निवेश लाने के लिए माहौल बनाना होगी.” नितिन नवीन ने कहा कि 4 मई को पश्चिम बंगाल में “एक नई सुबह आई”, जब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में टीएमसी को हराया, और युवाओं की उम्मीदें पूरी होंगी.


  • नितिन नवीन ने युवाओं से जिंदगी में शॉर्टकट से दूर रहने की अपील की और लगन और कंसिस्टेंसी की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “मैं सभी युवाओं से आग्रह करूंगा कि वे जिंदगी में शॉर्टकट न अपनाएं. जिंदगी कोई 100 मीटर की रेस नहीं है, बल्कि एक लंबी दौड़ है जहां स्टैमिना और कंसिस्टेंसी का टेस्ट होगा.” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एक नए तरीके से उभर रहा है. पश्चिम बंगाल की नई सुबह आ रही है. स्पोर्ट्स, आर्ट्स के मामले में राज्य में नए कदम उठाए गये हैं. मैं बचपन से ही खेल प्रेमी रहा हूं.

    नितिन नवीन ने कहा कि नई एजुकेशन पॉलिसी पश्चिम बंगाल बेस्ड होगी. वोकेशनल और एडिशनल कोर्स मार्किंग के साथ शुरू किए जाएंगे ताकि लोगों की दिलचस्पी बढ़े. खेल पश्चिम बंगाल के DNA में है. उन्होंने कहा कि आज की जेनरेशन सोशल मीडिया जानती है लेकिन सोशल मीडिया की नेगेटिविटी नहीं. हमें नेगेटिविटी को अपनी नजर और दिमाग से दूर रखना होगा. एक समय था जब बिहार के लोग जॉब के लिए बंगाल आते थे. मुझे विश्वास है कि बंगाल अपनी शान वापस पा लेगा.

    नितिन नवीन ने कहा कि आज के यूथ जॉब सीकर नहीं, जॉब गिवर हैं. मैं स्पोर्ट्स लवर हूं. यहां क्लब हाउस का रिवाज बढ़ेगा और बेहतर होगा. बंगाल के अपने दो दिन के दौरे के दूसरे दिन नितिन नवीन ने गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाई. गंगा की पूजा करने के बाद वे कपिल मुनि के आश्रम पहुंचे. वहां नियम से पूजा भी की.

    Share:

  • 'यू-ट्यूब भाई' से परेशान थीं महिलाएं, थाने में घुसकर पीटा; जानें क्या थी वजह?

    Mon Sep 28 , 2026
    ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे के कोपरी इलाके में यू-ट्यूब भाई के नाम से पहचाने जाने वाले सिद्धेश अभंगे उर्फ सिद्धू अभंगे को लेकर विवाद सामने आया है. कपड़ा बाजार में काम करने वाली कुछ महिलाओं ने उस पर परेशान करने और पैसों की मांग करने के आरोप लगाए हैं. इसी विवाद के बीच महिलाएं कोपरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved