
उज्जैन। शहर से रोजाना निकलने वाले करीब 200 टन कचरे का नियमानुसार निस्तारण नहीं हो रहा है। घर से निकलने वाले गिले और सूखे कचरे के अलग अलग रखने को लेकर लोग जागरूक ही नहीं हैं, जबकि केवल इसी काम के लिए उज्जैन नगर निगम 8 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर रहा हैं। मतलब साफ है, जिन 3 निजी एजेंसियों को यह काम दिया गया है वे लोगों को जागरूक करने का काम ही नहीं कर रही हैं या फिर लोग अपनी आदत ही नहीं बदल रहे हैं।
[relpsot]
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता अभियान के नाम पर करोड़ों रुपए के टेंडर निकालकर निजी एजेंसियों को काम सौंपे गए हैं। इसमें इंदौर और भोपाल की निजी एजेंसियां शामिल हैं। जिनके द्वारा रैली और कार्यक्रमों के माध्यमों से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन उज्जैन शहर में यह जागरूकता पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। अभी भी घरों से गिला और सूखा कचरा मिलकर आ रहा हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को शिखर पर पहुँचाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने पिछले करीब चार वर्षों में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च दी। नागरिकों में स्व्च्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए कभी नुक्कड़ नाटक तो कभी स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल कराया गया। हैक फास्ट, नियान रन, चित्रकारी जैसे बड़े-बड़े आयोजन कराए गए। यहां तक की बाहर से भी मोटी रकम देकर कलाकार भी बुलाए गए। अधिकांश लोग अब भी अपने घर को घर और सड़क, नालियों को कूड़ादान समझ कर जहां-तहां कचरा फेंक रहे हैं। जबकि इंदौर इस मामले में बेहद संजीदा है। यहां के नागरिक न गंदगी करते है न करने देते हैं।
इन एजेंसियों को सौंपी यह जिम्मेदारी
एजेंसियाँ टेंडर राशि काम
डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट 3 करोड़ जागरूकता
ओम साईं विजन 3 करोड़ जागरूकता
फीड बैक फाउंडेशन 3 करोड़ जागरूकता
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved