
इंदौर। प्रदेश सरकार (state government) के पास इंदौर संभाग (Indore Division) के 70 से ज्यादा पुल-पुलियाओं के प्रस्ताव लंबित हैं। आगामी प्रदेश बजट में इनमें से कई के मंजूर होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी ब्रिज सेल (PWD Bridge Cell) के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर प्रस्ताव ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों पर नया ब्रिज बनने, पुराने हो चुके ब्रिजों की मरम्मत और मजबूती बढ़ाने से संबंधित हैं। इसके अलावा कुछ प्रस्ताव फ्लायओवर के भी हैं। इनमें इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और बाणगंगा रेलवे क्रासिंग पर नया रेल ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार उपलब्ध बजट के आधार पर नए प्रोजेक्ट मंजूर करेगी। जैसे-जैसे मंजूरी मिलेगी, वैसे-वैसे नए काम शुरू किए जाएंगे। जो काम मुख्य बजट में स्वीकृत नहीं हो सके, उन्हें साल के मध्य में आने वाले पूरक बजट में मंजूरी दिलाने की कोशिश की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved