img-fluid

महाराष्ट्र के फेमस दिवेआगर बीच पर डूबने से 8 छात्रों की मौत, स्कूल पिकनिक पर गए थे

October 01, 2026

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के फेमस दिवेआगर बीच पर एक दुखद घटना हुई है। पिकनिक पर गए 8 छात्रों की रायगढ़ के दिवेआगर समुद्र तट पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुणे के आलंदी से ये 8 छात्र दिवेआगर आए थे। छात्र समुद्र में तैरने के लिए उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे सभी डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी आठ छात्रों के शव समुद्र से निकाल लिए गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, एक प्राइवेट कोचिंग क्लास ने दिवेआगर के लिए एक ट्रिप का आयोजन किया था। पुणे के आलंदी इलाके की ‘विनर्स’ प्राइवेट कोचिंग क्लास का एक ग्रुप घूमने के लिए दिवेआगर आया था। कुछ छात्र समुद्र का मजा लेने के लिए पानी में उतरे लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण उनमें से आठ छात्र डूब गए।

  • दम घुटने से सभी की मौत
    जैसे ही पता चला कि छात्र डूब रहे हैं, बीच पर मौजूद ‘महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स’ के कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत समुद्र में कूद पड़े। उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया और डूबते हुए छात्रों को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद सभी आठों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दम घुटने से उन सभी की मौत हो चुकी थी।

    Share:

  • Twindor Casino: Umfangreiche Spielautomaten und Top Bonusangebote für Neukunden

    Thu Oct 1 , 2026
    Das twindor casino stellt Spielern zur Verfügung eine beeindruckende Auswahl an Casino-Spielen und verlockenden Bonus-Promotionen, die besonders für Neukunden von Interesse sind und ein aufregendes virtuelles Casino-Abenteuer garantieren. Spielvielfalt und Angebot im Twindor Spielcasino Die Plattform bietet eine umfangreiche Kollektion von über 3.000 Slots bekannter Entwickler wie NetEnt, Pragmatic Play und Microgaming, die durch innovative […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved