img-fluid

ग्लोबल पॉलिटिक्स में बड़ी हलचल: तय हुई ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात की तारीख, इन अहम मुद्दों पर होगा मंथन

November 16, 2026

नई दिल्ली. चीनी राष्ट्रपति (Chinese President) शी जिनपिंग (Xi Jinping), अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के त्रिपक्षीय वार्ता पर दुनिया की नजरें टिकी हैं. खबर थी कि तीनों दिग्गज इसी हफ्ते चीन में मुलाकात करेंगे. अब इस बैठक की तारीख भी सामने आ गई है.


  • ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की ये मुलाकात एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के इतर होने जा रही है. चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 19 नवंबर को चीन के शेन्जेन शहर में ये त्रिपक्षीय बैठक करेंगे.

    शेन्जेन हांगकांग की सीमा से सटा और दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत में स्थित है. 1980 में चीन का पहला विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनने के बाद से शेन्जेन आज दुनिया का एक अहम प्रौद्योगिकी और विनिर्माण केंद्र बन चुका है.

    चीन 18 और 19 नवंबर को 33वें एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक (APEC Economic Leaders’ Meeting) की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 21 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे.

    ईरान जंग पर भी चर्चा मुमकिन
    तीनों महाशक्तियों के बीच होने वाली इस बैठक में वैश्विक संघर्षों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और परमाणु हथियारों में कटौती जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस त्रिपक्षीय बैठक में ईरान संकट भी एक अहम विषय हो सकता है. दरअसल चीन, ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और उसके कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, जिससे तेहरान से जुड़े संघर्ष में बीजिंग के बड़े आर्थिक हित जुड़े हैं.

    ट्रंप और पुतिन के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक तय नहीं
    हालांकि, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन युद्ध इस त्रिपक्षीय चर्चा का हिस्सा नहीं होगा, क्योंकि वॉशिंगटन इस संघर्ष पर मॉस्को के साथ एक अलग वार्ता प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान ट्रंप और पुतिन के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक तय नहीं है.

    फाइनेंशियल टाइम्स ने एक US अधिकारी के हवाले से बताया है कि अभी ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन के बीच भी चीन या फिलीपींस में मीटिंग का कोई प्लान नहीं है.

    हालांकि ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. राष्ट्रपति ट्रंप दो दिवसीय एपेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार देर रात शेन्जेन पहुंचेंगे. गुरुवार (19 नवंबर) को वो शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

    Share:

  • हूतियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, रियाद एयरपोर्ट और वित्तीय केंद्र को बनाया निशाना, बढ़ सकता है तनाव

    Mon Nov 16 , 2026
    नई दिल्ली। यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) के खिलाफ हमले तेज करने का दावा किया है। संगठन के मुताबिक, रविवार को सऊदी राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) और एक वित्तीय केंद्र को दो बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved