img-fluid

AI कैरेक्टर के प्यार में डूबी 84 साल की महिला, लिखे लव लेटर और खर्च किए हजारों रुपये

March 29, 2026

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता प्रभाव अब लोगों की निजी जिंदगी (private lives) तक पहुंच चुका है। चीन में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला एआई (AI) से बने वर्चुअल पुरुष किरदार के प्यार में इस कदर डूब गई कि उसने उसे प्रेम पत्र लिखना शुरू कर दिया और उस पर हजारों रुपये भी खर्च कर दिए। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, झैंग युलान नाम की यह महिला हुबेई प्रांत की रहने वाली हैं। परिवार का कहना है कि वह “बॉसी प्रेसीडेंट” नाम के एआई ट्रेंड से प्रभावित होकर एक वर्चुअल पुरुष किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ गईं। वह रोज कई घंटों तक उस एआई कैरेक्टर के वीडियो देखती रहती थीं और उसे मैसेज भेजती थीं।


  • ‘बॉसी प्रेसीडेंट’ ट्रेंड का असर

    “बॉसी प्रेसीडेंट” रोमांटिक फिक्शन में लोकप्रिय पुरुष किरदार का एक प्रकार है, जिसे मजबूत, प्रभावशाली लेकिन अपने प्रेमी के प्रति संवेदनशील दिखाया जाता है। इसी तरह के एआई कैरेक्टर ‘जियांगू’ से झैंग युलान ने खुद को जुड़ा हुआ महसूस किया और यहां तक कि उससे शादी करने की इच्छा भी जताई।

    प्रेम पत्र में जताई भावनाएं

    महिला ने फरवरी में हाथ से लिखे एक पत्र में एआई किरदार से माफी मांगते हुए लिखा कि क्या वह उससे नाराज है और क्या उनके रिश्ते में दूरी आ गई है। उन्होंने यह भी लिखा कि वह उसके “बॉसी” स्वभाव की तारीफ करती हैं, लेकिन रिश्ते में संवाद की कमी उन्हें दुख देती है।

    हजारों रुपये खर्च किए

    परिवार को इस रिश्ते की जानकारी तब मिली जब महिला ने उस एआई अकाउंट पर 7,000 युआन से ज्यादा खर्च कर दिए। इसके अलावा सस्ते उत्पादों पर भी उन्होंने सैकड़ों युआन खर्च किए। मार्च में एआई कैरेक्टर की सलाह पर किताबें खरीदने के लिए 1,200 युआन खर्च करने के बाद उनकी पोती ने शिकायत दर्ज कराई।

    अकाउंट बंद, उठे सवाल

    रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने अभियान के तहत संबंधित एआई अकाउंट को बंद कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामले बुजुर्गों की भावनात्मक जरूरतों और अकेलेपन को दर्शाते हैं।

    वुहान यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ कई बुजुर्ग वास्तविक और आभासी दुनिया के बीच अंतर करना मुश्किल पाते हैं, जिससे वे ऐसे भावनात्मक जाल में फंस सकते हैं। विशेषज्ञों ने परिवारों से अपील की है कि वे बुजुर्गों के साथ अधिक समय बिताएं, ताकि वे इस तरह के मामलों से सुरक्षित रह सकें।

    Share:

  • ट्रोलिंग के बाद भूमि पेडनेकर का जवाब: जानिए महंगे पानी के पीछे की वजह

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood actress)भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar) ने हाल ही में अपना प्रीमियम लेबल वॉटर(premium-label water brand) ब्रांड लॉन्च किया है, जिसे स्टॉक में लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। 500ml की बोतल 150 रुपये और 750ml की बोतल 200 रुपये में उपलब्ध है। लैंड ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved