img-fluid

स्थापना दिवस पर 8500 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

November 03, 2026

  • एमएलबी ग्राउंड में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

जबलपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर में मित्र संघ परिवार एवं नगर निगम के सहयोग से विशाल निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। एमएलबी ग्राउंड में हुए इस आयोजन में करीब 8500 स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि समारोह में लगभग 10 हजार लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शहर के विकास, स्वच्छता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल जैसे विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी देश का भविष्य है।



  • उन्होंने सुझाव दिया कि पुरस्कृत विद्यार्थियों के निबंधों का संकलन कर उनका प्रकाशन कराया जाए, ताकि बच्चों के विचार अन्य लोगों तक पहुंचें और प्रदेश के दूसरे शहरों एवं स्कूलों को भी ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा मिले। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पुरस्कार वितरण समारोह को अद्भुत और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में अपने शहर के विकास और राष्ट्रीय उपलब्धियों के प्रति समझ विकसित करते हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने निर्धारित विषयों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे।

    आदित्य और रिया ने हासिल किया प्रथम स्थान
    प्रतियोगिता के दो वर्गों में विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। दोनों वर्गों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मित्र संघ की ओर से 11 हजार और महापौर की ओर से 15 हजार रुपये, यानी कुल 26 हजार रुपये प्रदान किए गए। ग्रुप ए में प्रथम स्थान आदित्य मिश्रा (जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विजय नगर), द्वितीय भावना पटेल (सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल) और तृतीय जयवर्धन खुरासिया (सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, रांझी) ने प्राप्त किया। वहीं ग्रुप बी में रिया सिंह (सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल) प्रथम, अंजलि जैन (विड्स स्कूल, नीमखेड़ा) द्वितीय और चंचल जैन (प्रतिभा स्थली स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं। महापौर की ओर से सभी प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप कार्डबोर्ड भी दिए गए।

    Share:

  • उत्तराखंड कांग्रेस में विवाद गहराया! राहुल की बैठक में रावत नहीं

    Tue Nov 3 , 2026
    डेस्क: क्या उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक है… ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्यों कि सोमवार (2 नवंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खरगे के आवास पर उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved