img-fluid

विद्यार्थियों को राहत.. बोर्ड की अंकसूची में त्रुटि सुधार कार्य अब संभागीय मुख्यालय में ही होगा

November 03, 2026

उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों की सुविधा और संशोधित अंकसूची जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 1 नवंबर से संशोधित अंकसूचियां मुद्रित करने का काम मंडल मुख्यालय के बजाय संभागीय कार्यालयों को दे दिया है।


  • मंडल सचिव बृजेश कुमार वैद्य द्वारा जारी स्थायी आदेश के अनुसार, अब तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त संशोधन आवेदनों का परीक्षण संबंधित जिलों की समन्वयक संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों के आधार पर किया जाता था। इसके बाद प्रकरण मंडल मुख्यालय भेजे जाते थे, जहां अंकसूचियां मुद्रित कर आवेदकों को भेजी जाती थीं। नई व्यवस्था में यह काम संभागीय कार्यालयों से होगा। हालांकि डुप्लीकेट अंकसूची, प्रमाण-पत्र जारी करने और अंकसूची में संशोधन के लिए 30 अक्टूबर 2017 के आदेश के तहत निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे। मंडल ने सभी शासकीय अशासकीय संस्थाओं के प्राचायों को विद्यार्थियों व आमजन तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मंडल की अंकसूचियों में गलती हो जाने पर नाम, उपनाम, जन्म तारीख सहित वर्ग, श्रेणी में आदि में सुधार कराया जाता है। अब यह छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण काम होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

    Share:

  • मैकेन, पेप्सिको, एमडीएच और अडानी जैसी कंपनियों ने किसानों को उपलब्ध कराया बाजार

    Tue Nov 3 , 2026
    सोयाबीन, आलू और मसालों की बढ़ती मांग से खेती को भी मिल रहा सहारा उज्जैन। उज्जैन संभाग की पहचान अब केवल कृषि उत्पादन तक सीमित नहीं रह गई है। सोयाबीन, आलू, मसाले और डेयरी उत्पादों पर आधारित उद्योगों ने इस क्षेत्र को फूड प्रोसेसिंग के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved