देश

तेलंगाना के श्रीशैलम पावर स्टेशन में लगी भीषण आग, 9 लोगों के फंसे होने की आशंका


दराबाद। तेलंगाना के श्रीशैलम बांध के किनारे स्थित भूमिगत पनबिजली स्टेशन पर शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। स्टेशन से अब तक 10 लोगों को निकाला जा चुका, जिसमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक की खबर के मुताबिक 9 और लोग अभी भी स्टेशन के अंदर फंसे हुए है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की पूरी बिल्डिंग में धुंआ हो गया। आग लगने की खबर मिलते हुए स्टेशन के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकलने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह 10 लोगों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि इनमें से 6 लोगों को तुरंत उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share:

Next Post

कोरोना अपडेटः विश्व में 8 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 2.61 लाख नए केस

Fri Aug 21 , 2020
नई दिल्ली। दुनियाभर के तमाम देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे हैं, अभी तक इस बीमारी से बचाव का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ये वायरस दुनियाभर में करीब आठ लाख लोगों की जान ले चुका है। पिछले 24 घंटे में दुनिया के 213 देशों में 2.61 लाख नए मामले आए और […]