img-fluid

भरभराकर गिरा शॉपिंग काम्प्लेक्स: हादसे से दहला अहमदाबाद, एक की मौत- रेस्क्यू जारी

August 28, 2020

अहमदाबादगुजरात के अहमदाबाद में भीषण हादसा हो गया। यहां एक शॉपिंग काम्प्लेक्स शुक्रवार की सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। दो मंजिला शॉपिंग काम्प्लेक्स की इमारत ढ़हने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी मिल रही है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और राहत बचाव कार्य जारी है।

अहमदाबाद में दो मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स गिरा

इमारतों के जमींदोज होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह सुबह गुजरात में हड़कंप मच गया। यहां अहमदाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया। कुबेरनगर इलाके में स्थित दो मंजिला शॉपिंग काम्प्लेक्स अचानक भरभराकर गिर गया। वहां मौजूद लोग ये देख सन्न रह गए। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

हादसे में एक की मौत, दो को बचाया गया

मौके पर घटना का शिकार हुए लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। हालाँकि हादसे में एक शख्स की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं अब तक दो लोगों को मलबे से निकाल कर बचाया जा चुका है। अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Share:

  • टीवी अभिनेता राजेश कुमार कोरोना संक्रमित

    Fri Aug 28 , 2020
    टीवी के मशहूर अभिनेता राजेश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। राजेश कुमार फिलहाल घर में क्वारंटाइन है। राजेश कुमार ने कुछ दिन पहले ही टीवी शो ‘एक्सक्यूज मी मैंडम’ की शूटिंग शुरू की थी। कोरोना पॉजिटिव होने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved