डिजिटल युग में हर काम काम ऑनलाइन तरीके से हो रहा है. बैंकिंग, पेमेंट, बुकिंग, शॉपिंग, राशन, दूध और यहां तक कि फल सब्जियां भी आजकल ऑनलाइन मिल रही हैं. वहीं कोरोना वायरस के चलते ऑनलाइन का ट्रेंड और ज्यादा बढ़ गया है. आजकल लोग बैंक जाने से बच रहे हैं. ज्यादातर पेमेंट और मनी ट्रांसफर ऑनलाइन तरीके से ही हो रहे हैं. आपको अपने किसी जानने वाले या फैमिली मैंबर को पैसे भेजने हो तो आप ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करते हैं. इससे समय की बचत होती है और आप सुरक्षित भी रहते हैं. लेकिन कई बार हम पेमेंट करते वक्त जल्दबाजी में गलती कर बैठते हैं. ऐसे में पैसा गलत अकाउंट यानि किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो जाता है. आप घबरा जाते हैं और समझ नहीं आता कि अब आपका पैसा कैसे वापस आएगा या नहीं आ पाएगा. अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो आज हम आपको बता रहें हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए.
दरअसल पिछले कुछ वक्त से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें लोगों का पैसा किसी गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गया. कई लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. कई लोगों को बैंक वाले बनकर फर्जी कॉल्स आएं है और डिटेल्स की मांग की गई है. यहां तक कि सिर्फ मिस्ड कॉल देकर भी कई लोगों के खाते से पैसे उड़ाए जा चुके हैं. कोरोना महामारी के वक्त ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है.
अगर आपका पैसा गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में चला गया है तो आपको सबसे पहले बैंक को सूचित करना है. बैंक आपकी दी गई जानकारी की जांच करेगा कि क्या आपका पैसा गलती से किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुआ है या फिर किसी ने गलत तरीके से पैसा निकाला है. पूरी जांच करने के बाद बैंक की ओर से आपको पूरा पैसा दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.
अकाउंट से पैसा निकलने पर क्या करें ?
गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने पर क्या करें ?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved