img-fluid

यूपीः पहले लगाया रेप का आरोप, अब बोली गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान

September 13, 2020

लखनऊ। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। इस बीच गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है और अब उसने गायत्री प्रजापति को अपने पिता के समान बताया है।
गायत्री प्रसाद प्रजापति रेप केस में अब एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है। दरअसल, समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाकर उन्हें जेल पहुंचाने वाली महिला ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को अब अपने पिता के समान बताया है। गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी का है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नार्को टेस्ट करवाएं। वहीं इसको लेकर महिला की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है।
वीडियो जारी कर सीएम योगी से महिला ने अपील की है कि अधिवक्ता राम सिंह मुख्य आरोपी है, उसकी जांच की जाए। वही गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखवा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चहिए। इसके विपरीत वह एफआईआर लिखवा रहा है।
बता दें कि गायत्री प्रजापति से करोड़ों की संपत्ति पाने के बाद महिला ने अपने कथित पति राम सिंह पर ब्लैकमेलिंग और रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस के मुताबिक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गायत्री की ओर से मकान और प्लॉट दिया गया था।

Share:

  • प्रधानमंत्री की टीम में तीन आईएएस को मिली जिम्मेदारी

    Sun Sep 13 , 2020
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने तीनों की नियुक्ति पर मुहर लगाई। इसमें उत्तराखंड के टिहरी के डीएम मंगेश घिल्डियाल भी शामिल हैं। उन्हें पीएमओ में अंडर सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। इस मामले में पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग विभाग ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved