
नई दिल्ली । त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल इंक भारत में ऑनलाइन स्टोर खोलने जा रही है। कंपनी अगले सप्ताह 23 सितंबर को इस ऑनलाइन स्टोर का शुभारंभ करेगी
कंपनी की ओर से मीडिया को जारी एक बयान में बताया गया है कि वह 23 सितंबर को भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लांच करेगी। कंपनी ने यह फैसला त्योहारी सीजन के ठीक पहले लिया है। त्योहारी सीजन के दौरान कंपनी की बिक्री में काफी तेजी दर्ज की जाती रही है और एप्पल इस लाभ को अधिक बढ़ाने की जुगत में ऑनलाइन स्टोर खोल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved