img-fluid

कमलनाथ ने वीडी शर्मा के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

September 20, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के पिताजी श्री अमर सिंह जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी अमर सिंह का शनिवार देर रात को निधन को गया था। वे 93 वर्ष के थे और बीते 14 सितम्बर की शाम को उनती तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया था। वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार देर रात हालत बिगडऩे के बाद उनका निधन हो गया।

 

Share:

  • अब मलबे उठाने का लगेगा अलग शुल्क निगम ने जारी की गाइड लाइन

    Sun Sep 20 , 2020
    500 से लेकर 1000 रुपए डम्पर तक का चार्ज लगेगा इन्दौर। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों के चलते अब सीएनडी वेस्ट, यानी मकान निर्माण का मलबा उठाने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत अब नगर निगम सीमा क्षेत्र में विकसित की जाने वाली कालोनी के कालोनाइजर को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved