
रियाद। सऊदी अरब ने कोरोना महामारी के कारण भारत सहित तीन देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के तहत भारत, ब्राजील और अर्जेन्टीना से आने और वहां जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।सिविल एविएशन की जनरल अथॉरिटी ने एक वक्तव्य में कहा कि भारत, ब्राजील और अर्जेन्टीना की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही जो व्यक्ति सऊदी अरब आने से पहले 14 दिनों पहले तक इन देशों में गया है, उन्हें भी सऊदी अरब में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि वे लोग, जिन्हे सरकारी आमंत्रण मिला हुआ है, उन्हें इस प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved