विदेश

मैक्सिको में नाले की सफाई में निकला आठ फिट का विशालकाय चूहा


मैक्सिको। मैक्सिको में ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करते वक्त विशालकाय चूहा नजर आने से हडकंप मच गया। दरअसल कर्मचारियों को शहर में गंदे नाले से कचरे को हटाने के काम पर लगाया गया था। उसी वक्त कर्मचारी गटर में फंसे आठ फीट लंबे विशालकाय चूहे को देखकर हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विशालकाय चूहा

Gran rata provoca inundaciones en Magdalena Contreras

Esta enorme rata y otras 20 toneladas de basura y residuos colapsaron los desagües de La Magdalena Contreras y contribuyeron con las intensas #inundaciones de las últimas horas en la zona, ocasionadas por las #lluviasCDMX Aquí los detalles.https://www.cdmxpolitico.com/2020/09/mas-de-20-toneladas-de-desechos.html?m=1

Posted by Enrique Serna on Friday, September 18, 2020

फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में विशालकाय चूहे को देखा जा सकता है। वीडियो में एक शख्स चूहे के शरीर पर पाइप से पानी का छिड़काव कर रहा है। उसके आसपास सफाई कर्मी सड़क को साफ कर रहे हैं। कर्मचारियों के बीच चूहा बैठा हुआ है। दूर से देखने पर चूहा बहुत ज्यादा वास्तविक लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कम से कम किसी चूहे की वास्तविक मूर्ति जैसा नजर आता है। हालांकि बाद में पता चला कि ये वास्तविक चूहा नही है बल्कि किसी के खाली घर से इकट्ठा किए सामान की सजावट है।

अंडरग्राउंड नाले से निकाले जाने पर लोग हैरान?
शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट सामने आने के बाद वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो को देख लिया है और हजारों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इस बात पर हैरानी जता रहा है कि आखिर कैसे विशालकाय प्राणी को जमीन के नीचे अंडरग्राउंड नाले से निकाला गया होगा। जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर ने इसके प्राकृतिक रूप पर टिप्पणी की है। बताया जाता है कि सजावट जमीन के नीचे नाले में खराब कचरा प्रबंधन की वजह से फंस गया था। विशालकाय चूहे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।

 

Share:

Next Post

अनुष्का के जवाब पर सुनील गावस्कर ने दी अपनी सफाई, "इस वीडियो को देख बोला था"

Sat Sep 26 , 2020
दुबई। पंजाब और बैंगलोर के बीच आईपीएल मैच के दौरान लाइव कॉमेंट्री में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावसकर के एक कॉमेंट से विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद गावसकर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। फिर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट से अपना जवाब दिया। पंजाब और […]