
पेरिस। फ्रेंच ओवर टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में गत विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने अपने खिताब बचाओ अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बेलारुस के इगोर गेरासिमोव को पहले राउंड में हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
नडाल ने गेरासिमोव को लगातार सेटों में 6-4, 6-4, 6-2 से हराया और रिकॉर्ड 13वें रोलां गैरो खिताब जीतने के लिए अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। स्पेन के खिलाड़ी की क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम में यह 94वीं जीत है और अगर वह टूर्नामेंट का खिताब जीतने में कामयाब रहते हैं तो यह उनका 20वां ग्रैंड स्लेम खिताब होगा
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved