पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं रह गयी है। वह अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है। देश की जनता के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी इससे सचेत रहना चाहिए।
यादव ने कांग्रेस की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी को ठग सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महारानी को सिर्फ चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है। बिहार के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया। आजादी के बाद दशकों तक बिहार में कांग्रेस का राज रहा। लेकिन, कांग्रेस ने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सामंतवादी प्रवृत्ति वाली कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब होते गए अमीरी और गरीबी के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती गयी। यादव ने कहा कि कांग्रेस की महारानी कृषि सुधार बिल पर किसानों को गुमराह कर रही हैं। कम से कम गांधी जयंती पर तो महारानी को सच बोलना चाहिए था। जनता को गुमराह कर कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। कृषि बिल का विरोध करनेवाले कांग्रेसी नेताओं को हिम्मत है, तो साबित कर बताएं कि कृषि बिल किस तरह किसानों को नुकसान पहुंचायेगा। (एजेंसी, हि.स.)
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट आई है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड19 टेस्ट करवाया, जिसमें मेरी रिपोर्ट […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला (Mandla of Madhya Pradesh) जिले में आदिवासी पति-पत्नी और बच्ची की हत्या कर दी गई। हमलावर महिला का सिर धड़ से काटकर ले गए। इस घटनाक्रम के बाद मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस्तीफा मांगा है। […]
नई दिल्ली (New Delhi)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore)के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली(batsman virat kohli) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़ (century root)दिया है। उन्होंने 67 गेंद में 100 रन पूरे किए। विराट कोहली का आईपीएल 2024 में ये आठवां शतक है, जबकि आईपीएल 2024 में वह शतक लगाने […]
इस कदर मालामाल हो रही हैं तेल कंपनियां तेल पर 1 रुपया बढ़ता है टैक्स तो 13 हजार करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। देश में कच्चे तेल (crude oil) का हवाला देकर हर दिन पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के दामों में वृद्धि की जा रही है। पिछले 7 साल में रसोई गैस (cooking gas) के दाम लगभग […]