कुवैत सिटी। नवम्बर में होने वाले आम चुनावों से पहले कुवैत के प्रधानमंत्री सबाह अल खालिद अल सबाह के नेतृत्व वाली सरकार ने कुवैत के अमीर नवाफ अल अहमद अल जाबेर अल सबाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
अमीर ने प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की अपने कर्तव्यों की पूर्ति करने के लिए सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान मंत्रिमंडल अपने संवैधानिक कर्तव्यों और आने वाले विधायी चुनावों के प्रबंधों करने का काम जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार नवम्बर के अंत तक होना तय है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved