टोक्यो । जापान में अगले महीने से 12 विदेशी देशों के यात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने की योजना बन रही है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था।
इन देशों की सूची में चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण-कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान और अन्य देश शामिल हैं। हालांकि सरकार यात्रियों से आग्रह करेगी कि आनावश्यक और बिना कारण यात्रा करने से बचे।वर्तमान में जापान सरकार ने 159 देशों और क्षेत्रों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। किसी भी यात्री को जापान में प्रवेश करने और जापान आने के बाद कोरोना नेगेटिव होना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यह लोग 14 दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहें। इस दौरान इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सार्वजनिक वाहनों) में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सबसे पहले सरकार एक दिन में 1000 विदेशियों को देश में आने की अनुमति देगी। इसके बाद धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर को जपान ने विदेशियों के देश में प्रवेश पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी थी। हालांकि पर्यटकों के प्रवेश पर अभी भी प्रतिबंध जारी है।
नई दिल्ली। नासिक के ओझर स्थित हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का एक कर्मचारी पाकिस्तान का जासूस निकला। वह लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और भारत के लड़ाकू विमानों की जानकारी देता था। इसके अलावा एचएएल के एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बारे में भी उसने पाकिस्तान को जानकारी दी है। महाराष्ट्र एटीएस […]
कीव (Kiev)। यूक्रेन (Ukraine) के वायुसेना के जवानों (air force personnel) ने कीव में छह दिन (six days) में रूस के छठे हमले (Russia’s sixth attack) में 30 से अधिक (more than 30 ) रूसी क्रूज मिसाइल (Russian cruise missiles) और ड्रोन (drone) को मार गिराया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कीव […]
नई दिल्ली। रूसी सैनिकों (Russian soldiers) को बॉर्डर से वापस बुलाने के बावजूद यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका (threat of attack) अब भी बनी हुई है। यूक्रेन में भारतीय नागरिकों और भारत में उनके परिवारों के सवालों का जवाब देने के लिए कीव स्थित दूतावास के साथ-साथ विदेश मंत्रालय में भी कंट्रोल रूम […]
यरुशलम: इजराइल और फिलिस्तीन के उग्रवादियों बीच पिछले कई दिनों से जारी जंग पर लगाम लगती नजर आ रही है. इस संघर्ष में 6 बच्चों समेत अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है. जंग रोकने के लिए अब मिस्र (Egypt) आगे आया है. इजराइल के बाद फिलिस्तीन भी युद्धविराम के लिए तैयार हो […]