img-fluid

बेटी को मिली धमकी के बाद धोनी के फार्म हाउस की बढ़ाई गयी सुरक्षा

October 10, 2020

रांची । महेंद्र सिंह धोनी के रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही अरगोड़ा क्षेत्र स्थित हरमू आवास की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा को लेकर अभद्र धमकी दी गयी है। धमकी के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई है । सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी पहले से ज्यादा करने का वरीय अधिकारियों ने निर्देश दिया हैं। आदेश के बाद रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने शनिवार को धोनी के फार्म हाउस का सुरक्षा से संबंधित जायजा भी लिया।

धोनी की बेटी जीव को मिली रेप की धमकी

इसके अलावा धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम में अकाउंट पर यह धमकी मिली है। अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने चेतावनी दी और कहा गया है कि जल्दी ऐसा कमेंट करने वाला व्यक्ति कानून की गिरफ्त में होगा। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को बताया कि कानून के हाथ लंबे हैं और जल्द ही अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को लेकर तकनीकी शाखा काम कर रही हैं। एहतियात के तौर पर धोनी के फॉर्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share:

  • लोकनायक के वारिसों से सवाल

    Sat Oct 10 , 2020
    जेपी जन्मदिवस 11 अक्टूबर पर विशेष – डॉ. अजय खेमरिया आजादी के स्वर्णिम आंदोलन के बाद जिस महान नेता को देश ने लोकनायक के रूप में स्वीकार किया उस जयप्रकाश नारायण यानी जेपी के बिना आजाद भारत का कोई भी राजनीतिक विमर्श पूर्ण नहीं होता है। समकालीन राजनीति में नेतृत्व करने वाली पूरी पीढ़ी वस्तुतः […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved