- मप्र में संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 45 हजार के पार
भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1616 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 145245 हो गई है। राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 234 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19572 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 423 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 17181 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1968 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब 15612 सक्रिय (इलाज करा रहे) मरीज प्रदेश में हैं। सबसे ज्यादा 3986 सक्रिय मरीज इंदौर में व 1968 भोपाल में हैं। बता दें कि 28 सितंबर के बाद से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। 27 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 22431 थी। हालात यह थे गंभीर मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल पा रहे थे। अब यह दिक्कत दूर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि कुल सक्रिय मरीजों में करीब 40 फीसद होम आइसोलेशन में हैं।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 439 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 628 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 24024 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3986 एसेटिव केस हैं।