भोपाल। प्रदेशभर के कॉलेजों में संचालित एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला चरण ऑनलाइन होगा। 13 अक्टूबर से विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, जो 24 अक्टूबर तक चलेंगे। लगभग पांच हजार सीटों के लिए विद्यार्थियों को मेरिट आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कोरोना के कारण इस बार हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मार्केटिंग, फाइनेंस विषय में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की रुचि अधिक नजर आ रही है।
डीटीई ने शनिवार को काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है। पहले चरण की काउंसिलिंग 13 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होगी। 13 से 24 अक्टूबर तक विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन का समय दिया है। इस बीच विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय का चयन कर सकेंगे। 15 से 28 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग होगी। इसके बाद 25 और 26 अक्टूबर को विद्यार्थी अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। डीटीई की तरफ से 29 अक्टूबर को मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर 3 से 9 नवंबर के बीच फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद कॉलेज लेवल काउंसिलिंग का एक राउंड होगा। 10 से 13 नवंबर के बीच रजिस्ट्रेशन होंगे। फिर कॉलेज लेवल पर मेरिट सूची बनेगी। 13 नवंबर शाम 5 बजे तक फीस भरनी होगी।
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से पूर्वी मप्र में बरसात हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सिस्टम के सोमवार को गहरे अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढऩे के आसार है। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच […]
भोपाल। हमें अपनी आयुर्वेद ज्ञान की विरासत को सहेज कर रखने के साथ ही बेहतर तरीके से आमजन के बीच पहुँचाना है। वर्तमान समय में लोग गूगल के आदी होते जा रहे हैं। गूगल से मात्र जानकारी प्राप्त हो सकती है, ज्ञान नहीं। यह बात शुक्रवार को प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने […]
यात्रा के बेहतर अनुभव के लिए एसी टूरिस्ट कोच को ट्रेन से जोड़ा जायेगा मुंबई। माननीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश (Minister of State Smt. Darshana Jardosh) ने गुजरात के डांग जिले में कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण लम्बे समय से ट्रेनों के बंद होने के फलस्वरूप यहॉं के आदिवासी लोगों और […]
– खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने टीम को दी बधाई भोपाल। उत्तर प्रदेश के झांसी में खेली गई 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप-2021 में हॉकी मध्यप्रदेश की महिला टीम ने विजेता होने का गौरव हासिल किया। हॉकी मप्र ने शनिवार को फाइनल मुकाबले में हॉकी हरियाणा को 1-0 से पराजित किया। हॉकी […]