img-fluid

सुख सागर दरबार में रोजाना होते हैं भजन व प्रवचन

October 12, 2020

संत नगर। उपनगर के सुख सागर दरबार में धार्मिक गुरु बाबा रामदास उदासीन के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर रोजाना प्रात: व सायकाल में बाबा रामदास उदासीन के प्रवचन व भजन हो रहे है।अपने प्रवचनों में बाबा राम दास ने पुरुषोत्तम मास के कथा पर प्रकाश डालते है। दरबार में प्रात: व शाम बड़ी संख्या में धार्मिक बंधु भगवत कथा व बाबा जी के प्रवचनो का लाभ उठाते है व सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन किया जाता है। कार्यक्रम में दरबार के भाई संतोष उदासीन, नानकराम उदासीन के अलावा सेवादारी नारायण दास सबनानी, श्याम गोपलानी, लालचंद जसवानी, माधू चांदवानी, पहलाजराय आसनानी, मोहनलाल, लीलाराम लेखवानी, तुलसी सदारंगानी, रमेश दरयानी, जानकीलाल सबनानी सहित सैकडो धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहते है।

Share:

  • विजयी खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत

    Mon Oct 12 , 2020
    संत नगर। लालघाटी यंग क्लब द्वारा रविवार को ओम शिव नगर के ग्राउंड में बच्चे, युवाओं और लड़कियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया इसमें जुनियर ग्रुप में टीम फायर अटेकर्स कैप्टन भव्य, सीनियर बॉयज ग्रुप में टीम रश ऑवर कैप्टन जयेश और गल्र्स ग्रुप में टीम ड्रीफटर्स कैप्टन मन्नत ने फुटबॉल टूर्नामेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved